नवादा टुडे डेस्क
गोविंदपुर थाना क्षेत्र के अबनैया पहाड़ के पास आलू भरा पिकअप वाहन को पुलिस ने धर दबोचा। जिसमें 20 गैलन स्पिरिट रखा हुआ था। बताया गया है कि पिकअप वाहन के अंदर में 20 गैलन स्पिरिट रखकर ऊपर से आलू का बैग रख दिया था। ऊपर से आलू रखे रहने के कारण स्पिरिट का गैलन नहीं दिख रहा था जिसके कारण उत्पाद चेकपोस्ट से पिकअप वाहन झूठ बोलकर बिहारशरीफ भागने का काम कर रहा था।
थाना प्रभारी डॉ नरेंद्र प्रसाद ने बताया कि गुप्त सूचना मिलते ही गाड़ी का पीछा किया गया जिसे नया पहाड़ के पास जाकर पकड़ लिया गया पिकअप वाहन की तलाशी ली गई। स्ट्रीट का पता नहीं चलने के कारण बाहर और ड्राइवर को पकड़ कर थाना लाया गया ड्राइवर से कड़ी पूछताछ करने के बाद स्वीकार करते हुए बताया कि गाड़ी के अंदर स्पिरिट रखा हुआ है। आलू भरा बैग को पिकअप वाहन से करवाया गया और देखा गया तो 20 गैलन स्प्रिट रखा हुआ है प्रत्येक गैलन में 30 लीटर स्प्रिट बरामद हुआ कुल मिलाकर 600 लीटर स्प्रिट पुलिस के हाथ लगे।
थाना प्रभारी डॉक्टर नरेंद्र प्रसाद ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर अबनैया पहाड़ के पास से पिकअप और ड्राइवर को पकड़ कर लाया गया। झारखंड के कोडरमा जिला से गोविंदपुर रास्ते से होकर बिहार शरीफ स्प्रिट को पहुंचाने का काम करता था। ड्राइवर धीरज कुमार झील नगर बिहार शरीफ का रहने वाला बताया है धीरज कुमार कोडरमा से स्प्रिट लेकर बिहारशरीफ सुनील कुमार के पास पहुंचाने का काम करता था एक बार में 20 गैलन स्प्रिट पहुंचाने पर ड्राइवर को 5000 तनख्वाह के रूप में दिया जाता था। साथ ही साथ बताया की स्प्रिट से डुप्लीकेट अंग्रेजी शराब बिहारशरीफ में बनाया जा रहा है। पिकअप स्प्रिट और ड्राइवर धीरज कुमार को थाने में बंद कर दिया गया और उत्पाद अधिनियम के तहत में प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।























































































































