नवादा टुडे डेस्क
नरहट प्रखंड के छोटा शेखपुरा में फ़िरोज़ा हायर एजुकेशनल एकेडमी के प्रांगण में प्रिंसिपल तबस्सुम नाज़ के द्वारा पैरेंट्स मीटिंग आयोजित की गई। जिसमे वार्षिक परीक्षा सत्र 2019-20 एवं वार्षिक समारोह -2020 पर चर्चा की गई। पैरेंट्स की उपस्थित दिखा एवं सभी बच्चे के माता पिता बच्चे के बारे में परीक्षा में अधिक अंक प्राप्त करने के लिए अभी से ही बच्चे के ऊपर ख्याल रखा जाए ताकि आने वाली परीक्षा में अच्छा अंक लाकर अपने स्कूल और माता-पिता का नाम रोशन करें।
तथा इस मौके पर स्कूल प्रिंसिपल तबस्सुम नाज ने कहा कि अगर आज स्कूल के अलावे घर में 2 से 4 घंटे बच्चे के ऊपर समय देकर उसका अच्छी तरह से ध्यान दे बच्चे के भविष्य बहुत आगे ही बढ़ेगा। हम अपने बच्चों पे ध्यान दे तो आने वाला दिन में वह बच्चा अच्छे सीढ़ी पर चढ़ सकता हैं। सभी ने इस मीटिंग की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह की मीटिंग की वास्तव में जरूरत है। उपस्थित सभी लोग काफी उत्साहित दिखे। मीटिंग के दौरान चेयरमैन मोहम्मद अल्ताफ अंसारी तथा शिक्षक भी उपस्थित थे।






















































































































