कोरोना की जंग जीते खुर्शीद, मिला कोरोना वॉरियर का सर्टिफिकेट , कहा- रोग छिपाने से नहीं, सामने आने से होगा इलाज

0
4195
नवादा सदर अस्पताल में प्रमाणपत्र देते अधिकारी

अशोक प्रियदर्शी


नवादा जिलेवासियों के लिए खुशी की खबर है। नवादा जिले के सदर प्रखंड के कमालपुर के वार्ड संख्या 33 निवासी खुर्शीद मुस्तफा कोविड-19 की चपेट में आ गए थे। 8 अप्रैल की रिपोर्ट में उनका पाॅजिटिव रिपोर्ट आया था। लेकिन बाद में रिसैंपलिंग में उनकी बाकी रिपोर्ट निगेटिव आई है।


जिला स्वास्थ समिति ने खुर्शीद मुस्तफा को कोविड-19 को संक्रमित मुक्त करार दिया है। जिला स्वास्थ्य समिति के सदस्य सचिव सिविल सर्जन डॉ विमल प्रसाद ने आज खुर्शीद मुस्तफा को कोरोना कोविड.19 संक्रमण से मुक्त हो जाने के कारण कोरोना वाॅरियर का सर्टिफिकेट दिया है। डीडीसी वैभव चैधरी की मौजूदगी में यह प्रमाणपत्र दिया गया है।


डाॅ विमल प्रसाद ने कहा कि दो रिपोर्ट निगेटिव आया है। इनके स्वास्थ्य में कोई दिक्कत नही है। इसलिए इन्हें होम कोरेटाइन पर छोड़ दिया गया है। गौरतलब हो कि कमालपुर निवासी खुर्शीद मुस्तफा संक्रमित हो गए थे। रीसैमप्लिंग में निगेटिव रिपोर्ट आने के कारण उन्हें संक्रमण मुक्त करार दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here