नवादा का अंसार नगर बना हाॅटस्पाॅट, कर्फ्यू जैसी स्थिति, प्रशासन पहुंचाएगा दूध राशन

0
4911
NAWADA-SADBHAVNA CHAUK

NT DESK

नवादा नगर परिषद के पार नवादा के अंसार नगर मुहल्ला के तीन किलोमीटर परिधि को हाॅट स्पाॅट एरिया घोषित किया गया है। इस इलाका में जिलाधिकारी यशपाल मीणा ने आदेश जारी कर दिया है। इस इलाका में पूरी तरह से पाबंदी लगा दी गई है। सभी तरह की दुकानें बंद कर दी गई है। निजी और सार्वजनिक प्रतिष्ठान भी बंद कर दिए गए हैं। जन वितरण प्रणाली के दुकानदार के जरिए लोगांे को राशन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। यह इलाका अकबरपुर प्रखंड के सीमा से लेकर नवादा सिविल कोर्ट के एरिया तक की परिधि में है।

NAWADA-PRJATANTR CHAUK


बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने कहा है कि सील किए गए इलाके में कफ्र््यू जैसी स्थिति रहेगी। दूध, सब्जी और राशन भी प्रशासन पहुंचाएगा। बिहार के बेगूसराया में चार, सीवान और नवादा में एक-एक हाॅट स्पाॅट चिंहित किए गए हैं। बेगूसराय मे ंबीएमपी की आठ कंपनियां भेजी गई है।

NAWADA-BHAGAT SINGH CHAUK


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हाॅट स्पाॅट घोषित किए गए क्षेत्र में सघन अभियान चलाकर प्रोटाकाॅल के तहत कार्रवाई करने का आदेश दिया है। जिन इलाकांे मंे संदिग्ध कोरोना मरीजों का संपर्क रहा है, उन स्थानों की गहन स्क्रीनिंग कराई जाएगी। उन्होंने क्वारेंटाइन सेंटर पर जरूरी सुविधाएं और सुरक्षा व्यवस्था चुस्त दुरूस्त रखने का आदेश दिया है। लाॅक डाउन को सख्ती से पालन करने का आदेश निर्गत किया है।

आकड़े-
नवादा में 81 की रिपोर्ट निगेटिव, एक पाॅजिटिव, एक संदिग्ध और 41 की प्रतीक्षा
नवादा में अबतक 124 लोगों का सैंपल भेजा गया है। इसमें 81 की रिपोर्ट आई है। ये सभी निगेटिव है। एक पाॅजिटिव और एक संदिग्ध है। जबकि 41 की रिपोर्ट आनी बाकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here