17 फरवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे नियोजित शिक्षक

0
1045

नवादा टुडे डेस्क

पकरीबरावां प्रखंड मुख्यालय स्थित प्राथमिक शिक्षक संघ भवन में शनिवार को शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति पकरीबरावां के संयोजक महेंद्र शर्मा ने किया। इस दौरान आगामी  संघ के प्रदेश नेतृत्व द्वारा लिए गए फैसलें पर विस्तृत चर्चा की गई। बताया गया कि बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति ने आगामी 17 फरवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल का निर्णय लिया है।

संघ के आह्वान पर सभी शिक्षक एक बार फिर अपनी चट्टानी एकता दिखाते हुए शिक्षक हित में अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे। इसे लेकर 8 फरवरी को भी बैठक बुलाई गई है, जहां हड़ताल को लेकर रणनीति बनाई जाएगी। मौके पर शिक्षक उमेश प्रसाद यादव, सुमन कुमार सिंह, जितेंद्र कुमार शर्मा, खुर्शीद अख्तर, चंदन कुमार, संजीत कुमार, कुमारी रंजना, विभा कुमारी, महेश प्रसाद, कौशलेंद्र कुमार, सीमा कुमारी, नवीन कुमार सहित अन्य थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here