नवादा टुडे डेस्क
निष्ठा प्रशिक्षण के चतुर्थ दिन निष्ठा मॉड्यूल के विद्यालय में बी आर सी काशीचक में नवाचार विषय पर जारी पांच दिवसीय प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर जतिन कुमार ने कहा कि आज का समय परंपरागत शिक्षा की जगह शिक्षा में नवाचार लाने की जरूरत है। बच्चों को शिक्षा के नए आयामों से रु ब रु होने मौका शिक्षक दें।
इस निष्ठा मॉड्यूल का उद्देश्य समेकित शिक्षक प्रशिक्षण के माध्यम से विद्यालय की शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करना है। प्रशिक्षक नलिनी कुमारी ने नवाचारी शिक्षा को विद्यालय में लागू करने की बात प्रतिभागियों से कही। प्रशिक्षक मो हारून ने पॉक्सो एक्ट बात करते हुए कहा कि प्रारंभिक विद्यालयों के बच्चों गुड टच और बैड टच के प्रति संवेदनशील बनाना जरूरी है।
उन्होंने कहा कि स्वस्थ विद्यालय पर्यावरण निर्माण में स्वस्थ परिवेश की आवश्यकता है।प्रशिक्षण के क्रम में प्रतिभागियों ने चार्ट पेपर आधारित गतिविधि में भी सहभागिता दी। जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार चौधरी और जिला कार्यक्रम पदाधिकारी समग्र शिक्षा डॉ जमाल मुस्तफा के निर्देशन में जारी इस प्रशिक्षण में डाइट की प्रभा कुमारी प्रीति कुमारी, जतिन कुमार, मो हारून, नलिनी कुमारी, चक्रवर्ती सुशील आदि शिक्षकों को प्रशिक्षण दे रहे है। बीआरपी सुधीर कुमार समेत सोनू कुमार, विपिन कुमार, राज कपूर वर्मा, अनवारुल हक, योगेंद्र कुमार, रिंकी कुमारी, सुनीता कुमारी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे है।



















































































































