विश्व आर्द्र नमी भूमि दिवस पर वन विभाग ने चलाया जागरूकता अभियान

0
1675

नवादा टुडे डेस्क

कौआकोल प्रखंड वन क्षेत्र के पहाड़पुर पंचायत के मछन्दरा गांव में अवस्थित मछन्दरा जलप्रपात कुंड के पास रविवार को वन विभाग की टीम द्वारा विश्व आर्द्र नमी भूमि दिवस पर स्कूली बच्चों के बीच जागरूकता अभियान चलाया गया।

सहायक जिला वन संरक्षण पदाधिकारी शशि भूषण प्रसाद एवं वनों के क्षेत्र पदाधिकारी सह रेंजर बानेश्वर पाठक की देख रेख में आयोजित कार्यक्रम में स्कूली बच्चों को पेड़ पौधे की देखभाल करने के साथ साथ वन्य जीवों की सुरक्षा एवं जल संचयन करने के प्रति जागरुक किया गया।

वन अधिकारियों ने जलवायु परिवर्तन की दिशा में भी कई आवश्यक सुझाव दिए, साथ कहा कि भूमि को नमी प्रदान करने से उर्वरता बरकरार रहती है। मौके पर वनपाल प्रेम कुमार समेत सभी वन रक्षी एवं प्राथमिक विद्यालय मछन्दरा के शिक्षक एवं दर्जनों छात्र छात्राएं मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here