इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए बाइक से जा रहे थे परीक्षार्थी दो बाइको की सीधी भिड़ंत में चार छात्र हुए जख्मी, तीन की हालत गंभीर

0
1286

नवादा टुडे डेस्क

वारिसलीगंज बाघी बरडीहा बरबीघा एसएच 83 में मंजोर गांव के समीप दो बाइक की सीधी भिड़ंत में तीन परीक्षार्थी समेत एक युवक जख्मी हो गया। स्थानीय लोगो की मदद से सभी जख्मियों को इलाज के लिए वारिसलीगंज पीएचसी लाया गया। जहां प्राथमिक चिकित्सा बाद गंभीर रूप से घायल तीन जख्मी को नवादा रेफर किया गया। घटना में नवादा तकिया मुहल्ला निवासी इंटरमीडिएट परीक्षा देकर नवादा जा रहे परीक्षार्थी मो जाहिद हुसैन, उसका साथी मो फरहान अख्तर तथा एक अन्य अपाची बाइक पर सवार था।

जबकि मंजोर निवासी संजय सिंह के पुत्र बिट्टू कुमार अपनी बाइक से वारिसलीगंज आ रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वारिसलीगंज की तरफ से तेज रफ्तार में जा रहे परीक्षार्थियों की अपाचे मंजोर गांव से निकल रहे बिट्टू कुमार के बाइक में जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाय क के परखच्चे उड़ गए। अपाचे पर सवार तीन छात्र जिसमें दो नवादा निवासी बुरी तरह घायल है। तो विपरीत दिशा से आ रहे बिट्टू कुमार भी गंभीर रूप से घायल हो गया। अपाचे पर सवार नवादा निवासी फरहान अख्तर व जाहिद हुसैन की हालत वारिसलीगंज पीएससी में अति नाजुक बनी हुई थी।

– किसी बाइक सवार ने हैमलेट नहीं पहनी थी
जोरदार बाइक टक्कर की शिकार चारों युवक में कोई भी हेलमेट नहीं पहने हुए था। यही कारण है कि गंभीर रूप से घायल तीनों युवक को सर में गहरी चोट लगी हुई थी। तीनों गंभीर रूप से घायलों की सर में चोट लगने के कारण चिंताजनक स्थिति बनी हुई है। बता दें कि मंगलवार की शाम नवादा से परीक्षा देकर काशीचक लौट रहे दो बाइक पर सवार चार परीक्षार्थी बाघी बरडीहा मोड़ के पास एक मारुति कार में सामने से टक्कर मार दिया। घटना में चारो परीक्षार्थी को सिर में चोटे आई थी। क्षेत्र में बिना हेलमेट, सड़क पर करतब आड़े तिरछे बाइक चलाने फैशन हो रहा है। जिसके चलते खुद तो दुर्घटना का शिकार होता ही है दूसरों को भी दुर्घटना का शिकार बना लेते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here