नवादा टुडे डेस्क
नवादा जिले के रजौली थाना के भानेखाप और सूअर लेटी गांव स्थित अवैध अभ्रक माइंस पर हमला कर नक्सलियों ने अंधाधुंध फायरिंग एक अभ्रक धंधेबाज को मौत की घात उतार दिया है। मृतक की पहचान रजौली के शिरोडावर पंचायत के सोहदा निवासी महेंद्र यादव के रूप में की गई है। बताया जाता है कि महेंद्र यादव जंगल में अवैध तरीके से खनन का काम कर रहा था। नक्सलियों ने लेवी की मांग की थी, जिसकी भरपाई नही किए जाने के कारण उसकी हत्या कर दी गई है। इसी क्षेत्र में 24 जनवरी को पुलिस इंकांउटर में एक नक्सली मारा गया था। बताया जाता है कि नक्सली महेंद्र यादव को पुलिस मुखबीर मानने लगा था। इसकी प्रतिक्रिया में उसकी हत्या कर दी। हालांकि रजौली थाना अध्यक्ष राजीव कुमार पटेल ने इस हत्या की सूचना से इंकार किया है।



















































































































