नवादा टुडे डेस्क
रजौली सवैयाटांड़ पंचायत के चटकरी स्थित शारदा माइंस में अवैध तरीके से अभ्रक का उत्खनन करने के मामले में पुलिस ने मंगलवार को एक खनन माफिया को गिरफ्तार कर लिया।
थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर सुजय विद्यार्थी ने बताया कि सोमवार को अवैध अभ्रक उत्खनन करने की सूचना पर एसटीएफ जवानों के साथ चटकरी और ललकी माइंस में छापेमारी अभियान चलाया गया था।
हालांकि छापेमारी की खबर मिलते ही खनन माफिया खदान छोड़कर भागने में कामयाब हो गए थे। जिसके बाद सवैयाटांड़ पंचायत के चटकरी समेत आसपास के अभ्रक माइंस में खनन करने वाले माफियाओं के विरुद्ध रजौली थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
जिसमें से एक खनन माफिया चटकरी निवासी ब्रह्मदेव सिंह घटवार को मंगलवार को गुप्त सूचना के आधार पर चटकरी गांव से गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को उसे जेल भेजा जाएगा।


















































































































