नवादा टुडे डेस्क
नवादा एनआईसी द्वारा विकसित मेधा साॅफ्ट साॅफ्टवेयर के माध्यम से लाभुकों से संबंधित आंकड़ों की इंट्री की समीक्षा 26 एवं 27 दिसम्बर को वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की जाएगी।
सहायक निदेशक सह सदस्य डीबीटी कोषांग के पत्र के अनुसार 26 दिसम्बर को ए से एम अक्षर शुरू होने वाले प्रखंडों के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी,डाटा इंट्री आॅपरेटर तथा समग्र शिक्षा अभियान के जिला स्तरीय एमआईएस प्रभारी भाग लेंगे। इनका वीसी 11 बजे से 1 बजे अपराह्न तक होगा।
इसी दिन 2 बजे से जिला शिक्षा पदाधिकारी,जिला कार्यक्रम पदाधिकारी योजना एवं लेखा तथा एन से जेड अक्षर से शुरू होने वाले बीईओ एवं उनके टाटा इंट्री आॅपरेटर शामिल होंगे। अगले दिन 27 दिसम्बर को फिर से इसी क्रम से पदाधिकारियों आर कर्मियों के साथ वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा होगी। समीक्षा बैठक के दौरान संबंधित प्रखंडों से 2-4 प्रधानाध्यापकों को भी उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है।



















































































































