शीत लहर के प्रकोप से जन-जीवन अस्त-व्यस्त, बाजार में छाया रहा सन्नाटा

0
847

नवादा टुडे डेस्क

हिसुआ पछुआ हवा के थपेड़ों एवं कड़ाके के ठंड के कारण बाजार में सन्नाटा पसरा है। ठंड के मारे लोग घर से निकलने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था । लोग अपने-अपने घरों में दुबके हुआ है तथा ठंड से बचने के उपाय ढूंढ रहे थे बाजार में इक्का- दुक्का लोग ही नजर आ रहें हैं । ग्राहक नहीं रहने के कारण दुकानदार भी अपनी दूकान का सटर गिराकर ठंड से बचने के उपाय खोज रहे थे। ठंड के बाद भी नगर पंचायत की ओर से चैक-चैराहा एवं सार्वजनिक स्थान पर अलाव की कोई व्यवस्था नहीं किया गया है। नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी डाॅ मनीष कुमार ने बताया कि सोमवार को नगर पंचायत क्षेत्र के चौक- चौराहाें पर अलाव की व्यवस्था किया जायेगा। गरीब परिवार के बीच कम्बल का वितरण भी किया जाएगा । बता दें कि रविवार को सूर्य की किरण भी दिखलाई नहीं पड़ा जबकि दिन भर पछुआ हवा चलता रहा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here