वितीय साक्षरता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

0
613

नवादा टुडे डेस्क

वारिसलीगंज रेलवे स्टेशन परिसर में मंगलवार को दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक के तत्वावधान में बैंकिंग प्रणाली तथा वितीय साक्षरता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। भारत सरकार और नवार्ड के माध्यम से आयोजित इस कार्यक्रम में बैको से जुड़ी तमाम जानकारियां तथा एटीएम संचालन से जुड़ी जानकारियां व सावधानी पूर्वक प्रयोग, बैंक से जुड़ने की सलाह, सरकार प्रायोजित बैंक ऋण के लेनदेन, आदि से जुड़ी बिभिन्न जानकारी दिया गया।

इस दौरान बैंक ऋण लेने और वापसी के लिए लोगो का आवाहन किया गया। मौके पर दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक वारिसलीगंज शाखा के प्रबंधक मधुलिका कुमारी, सहायक प्रबंधक योगेश कुमार, वितीय साक्षरता सलाहकार अमर उज्ज्बल, सीएसपी संचालक दीनदयाल भगत सहित बैंक के एटीएम वाहन के कर्मचारी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here