नवादा टुडे डेस्क
कांग्रेस पार्टी ने बुधवार को विभिन्न संगठनों द्वारा निकाले गए समर्थन और आभार यात्रा को थोड़ा करार दिया है। कांग्रेस के पूर्व जिला महामंत्री एजाज अली मुन्ना ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में निकाली गई यात्रा को जनता ने नकार दिया है।
यह देश लोकतांत्रिक और धर्मनिरपेक्ष है तथा देश गांधी के विचार से चलेगा। सरकार हर मोर्चे पर फेल है। इस बात को झारखंड चुनाव के परिणाम ने साबित कर दिया है। नवादा में निकाली गई आभार यात्रा भी प्रायोजित थी जिसे जनता ने नकार दिया और बहुत कम भीड़ रही।




















































































































