नए वर्ष के अवसर पर आदर्श वाटर वर्ल्ड में लगेगा भव्य व्यंजन मेला

0
1707

नवादा टुडे डेस्क

नया वर्ष का उत्सव मनाने के लिए जिले में विभिन्न स्तर पर तैयारी की जा रही है। नवादा जिले के नवादा हिसुआ पथ पर खानपुर के पास आदर्श वाटर वर्ल्ड में जिले वासियों के लिए विभिन्न प्रकार के आयोजन किए जा रहे हैं। यहां नववर्ष के अवसर पर गीत संगीत म्यूजिक वाटर पार्क की मनोरंजक प्रदर्शनी आदि की भी व्यवस्था की गई है।

इसके अलावा वह भी व्यंजन मेला का भी आयोजन किया गया है जहां लोग न्यूनतम शुल्क देकर कई लजीज व्यंजनों का स्वाद ले सकेंगे। आदर्श वाटर वर्ल्ड पार्क में खुशबूदार एवं रंगीन गार्डन सपोर्ट मैदान सुरक्षा वगैरा का भी इंतजाम किया गया है। आदर्श परिवार के प्रोपराइटर राजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि भजन और संगीत का कार्यक्रम भी रखा गया है सुरक्षा के लिहाज से ड्रोन कैमरे से कार्यक्रम की निगरानी की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here