नवादा टुडे डेस्क
नवादा शहर के एक मात्र केन्द्र कन्हाई इंटर स्कूल में शुक्रवार से बिहार मुक्त विद्यालयी शिक्षण एवं परीक्षा बोर्ड (बीबोस) द्वारा माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक स्तरीय परीक्षा आयोजित होगी। परीक्षा के लिए शिक्षा विभाग द्वारा सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार चैधरी ने इसके लिए केन्द्राधीक्षक को कदाचार मुक्त एवं शातिपूर्ण महौल में परीक्षा कराने को निर्देशित दिया है।
कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार परीक्षा में 750 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा दो पालियो में ली जाएगी। द्वितीय सैद्धांतिक परीक्षा 3 जनवरी से 16 जनवरी तक होगी। पहली पाली 10 से 1 बजे तक तथा द्वितीय पाली 2 बजे से 5 बजे तक आयोजित होगी। कदाचार मुक्त परीक्षा सम्पन्न कराने के लिए जिला प्रशासन भी सख्ती से निपटेगी। परीक्षा केन्द्र के 500 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा लागू रहेगी। परीक्षा के दौरान अफवाह फैलाने वालों पर भी प्रशासन नजर रखेगी और वैसे तत्वों से सख्ती से निपटेगी।




















































































































