स्काउट गाइड के छात्र कांचीपुरम् में दिखाई जाएगी बिहार के मुख्य त्योहारों की झांकी

0
996

नवादा टुडे डेस्क

नवादा बिहार राज्य भारत स्काउट एण्ड गाइड नवादा की 18 सदस्यीय टीम गुरूवार को कांचीपुरम के लिए रवाना हुई। कांचीपुरम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती में स्वच्छता ही सेवा पर आधारित राष्ट्रीय एकता शिविर का आयोजन हो रहा है। स्काउट गाइड के जिला सचिव रामअकबाल शर्मा ने बताया इंट्रीगेशन नेशनल कैम्प तमिलनाडु के कांचीपुरम् में महर्षि इंटरनेशनल स्कूल में होगा।

वहां देश के 18 राज्यों से भारत स्काउट एण्ड गाइड के छात्र हिस्सा लेंगे। बिहार से नवादा जिला का कोटा तय किया गया है। नवादा से 18 स्काउट एण्ड गाइड के छात्र/छात्रा हिस्सा लेंगे। जिसमें नवादा जिला से 8 स्काउट एवं  8 गाइड तथा प्रशिक्षक एवं गाइड कैप्टन नवादा स्टेशन से रवाना हुए।

जिला सचिव रामअकबाल शर्मा ने बच्चों को नवादा स्टेशन से रवाना किया। टीम में अरविंद कुमार, मुरलीधर कुमार, शिशु कुमार, आर्यन राज, अंकित कुमार, बबलू कुमार, नीतीश कुमार, प्रिया उरांव, कृति उरांव, श्रुति उरांव, निशिता शर्मा, आकांक्षा, नेहा कुमारी, वर्षा कुमारी नीलम कुमारी नवादा से रवाना हुई। का नेतृत्व प्रशिक्षक संतु कुमार एवं राजीव कुमार करेंगे।

एकता शिविर में प्रदर्शनी के लिए स्काउट गाइड के छात्रों द्वारा बिहार के प्रमुख स्थानों की पेंटिंग, सिलाव का खाजा, पकरीबरावां का बारा, गया का तिलकूट, मनेर का लड्डु, रजौली का वलसाही लेकर गए हैं। प्रशिक्षक संतु कुमार ने कहा बिहार के प्रमुख त्योहार होली, छठ पूजा समेत बिहार की संस्कृति, विवाह के विधि विधान पर झांकी प्रस्तुत की जाएगी। छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा एवं बिहार के प्रसिद्ध व्यंजन लिट्टी चोखा का स्वाद हिस्सा लेने वाले सभी टीमों को कराया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here