गांधी इंटर स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को डीईओ ने किया सम्मानित

0
601

नवादा टुडे डेस्क

आगामी 19 जनवरी को बनने वाले मानव श्रृंखला के सफल आयोजन के उदेश्य से जन मानस तक वातावरण निर्माण के लिए सोमवार को शहर के गांधी इंटर विद्यालय में खेलकूद एवं निबंधन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रखंड स्तर पर प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त छात्र जिला स्तर के प्रतियोगिता में शामिल हुए।

जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार चौधरी की अध्यक्षता में प्रखंड स्तर पर चयनित स्कूली बच्चे चित्रांकन, 200 मीटर दौड़, जलेबी दौड़, निबंध लेखन, वाद विवाद, क्विज, भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में सफल प्रतिभागियों को जला शिक्षा पदाधिकारी ने मेडल एवं शिल्ड देकर सम्मनानित किया। मौके पर साक्षरता डीपीओ मो. मोकिमउद्दीन, पुष्पा कुमार, नोडल शिक्षक राजेश भारती, अविनाश निराला, दयानंद प्रसाद आदि लोग उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here