नवादा टुडे डेस्क
आयुष हैंडबाॅल प्रतियोगिता में अपनी पहचान राष्ट्रीय स्तर पर बना चुका है। नवादा के पटेल नगर निवासी सुनीता देवी एवं रंजीत कुमार का पुत्र आयुष हैंडबॉल खेल में अब तक चार राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग ले चुका है। 14 वर्षीय आयुष हाल में आयोजित राष्ट्रीय विद्यालय हैंडबॉल अंडर 14 प्रतियोगिता में दिल्ली टीम से खेलते हुए रजत पदक जीता है। इसके अलावा इंदौर मध्य प्रदेश में आयोजित सब जूनियर राष्ट्रीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में भी गोल्ड मेडल प्राप्त किया है। हैंडबॉल कोच संतोष कुमार वर्मा ने बताया कि बहुत ही प्रतिभावान नवोदित खिलाड़ी हैंडबॉल में नवादा जिला टीम से दो राष्ट्रीय प्रतियोगिता खेल कर दिल्ली साईं में सलेक्शन हुआ और दिल्ली टीम से खेलते हुए अब तक के 2 राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक जीता है।
आयुष अपनी चचेरी बहन खुशबू से प्रेरणा लेकर हैंडबॉल की दुनिया में परचम लहराने की ख्वाहिश रखता है। वह इसी परिश्रम के साथ दिल्ली साईं में चयनित हुआ। उसका कहना है कि हम भारतीय टीम में शामिल होकर बहुत ही जल्द अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी अपना परचम लहराएंगे। फिलहाल, उनके कोच शिवाजी सिंधु दिल्ली साईं के कोच हैं। उन्हीं के देखरेख में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहा है। आयुष के इस उपलब्धि पर नवादा जिले के हैंडबॉल खेल अधिकारी आरपी साहू ,शिव कुमार प्रसाद, रामविलास प्रसाद, अलखदेव प्रसाद, अमन कुमार, कनक कुमार आदि लोगों ने बधाई दिया है।


















































































































