मानव श्रृंखला का सबसे बड़ा रूट 60 किमी तुंगी नदी पुल से आढ़ा मोड़ तक

0
899

नवादा टुडे डेस्क

नवादा जल-जीवन- हरियाली,नशा मुक्ति बाल विवाह निषेद्य एवं दहेज उन्मूलन विषय पर 19 जनवरी को बनने वाले मानव शृंखला के लिए जिले में सभी विभागों द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिला पदाधिकारी कौशल कुमार के निर्देश पर जिले के सभी प्रखंडों में शिक्षा विभाग के साक्षरता द्वारा कला जत्था की टीम द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

टीम के कलाकारों द्वारा लोगों को हरियाली है तो जल है एवं जल है तो जीवन है समेत  नशा मुक्त्,िबाल विवाह निषेद्य तथा देहजा प्रथा के अभिशाप के बारे में जानकारी देकर मानव श्रृंखला में भाग लेने के लिए प्र्रेरित कर रहे हैं। इसके अलावा आंगनबाड़ी,जीविका,साक्षरता कर्मियों द्वारा दिवार लेखन,पेंटिंग,श्लोगन राइटिंग,चित्रकारी के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
 

मानव श्रृंखला को सफल बनाने के लिए सभी प्रखंडों में बीडीआ एवं सीओ द्वारा भी लगातार सभी विभाग के कर्मियों के साथ बैठक की जा रही है और उससे जुड़े टास्क सौंपे जा रहे हैं। शिक्षा विभाग द्वारा भी इसके लिए तैयारियां जोरों पर है। जिला मुख्यालय में जिला पदाधिकारी कौशल कुमार तथा प्रखंड में सभी बीडीओ इसके लिए लगातार तैयारी कर रहे हैं।

जिला पदाधिकारी कौशल कुमार के अनुसार जिले में 348 किमी लम्बी मानव शृंखला बननी है। मानव शृंखला में निर्धारित मार्ग पर लोग आपस में हाथ से हाथ जोड़कर खड़े रहेंगे। नवादा जिला में गया की सीमा तंुगी से जमुई की सीमा आढ़ा, नालन्दा की सीमा वनगंगा,झारखंड की सीमा रजौली एवं शेखपुरा जिला की सीमा तक ह्यूमन चेन बनाकर जल जीवन हरियाली,शराबबंदी,दहेज प्रथा निषेद्य,बाल विवाह आदि समाजिक कुरीतियों के विरूद्ध जनजागरण के लिए संदेश दिया जाएगा।

नवादा जिला में मानव श्रृंखला का रूट               दूरी(किमी)
तुंगी नदी पुल से सद्भावना चैक होते आढ़ा मोड़        60
खरांट मोड़ से सद्भावना चैक फतेहपुर मोड़ होते        51
रजौली के हरदिया स्थित पीएचईडी प्लांट तक                      
कादिरंगज पेट्रोल पम्प-कौआकोल प्रखंड मुख्यालय       44
बड़राजी होते गुलनी मोड़ तक        
वनगंगा से दयाली विगहा मोड़ होते आदित्य सिंह        43
उच्च विद्यालय से सिरदला चैक तक                            
बाघी बरडीहा मोड़ से सरकटी होते चंडीनावां तक        31
फतेहपुर मोड़ चांदनी होते मेसकौर प्रखंड तक           28
एचएच 31 फतेहपुर मोड़ से होते हुए अकबरपुर          23
गोविंदपुर दर्शन तक                                              
रजौली चैक से सिरदला के मुरली मोड़ तक            23
सिरदला के परनाडाबर मोड़ से बरदाहा होते मेसकौर     12
मुख्यालय तक  
काशीचक के बिरनावां- बेलड़ बाजार होते हुए काशीचक  10
मुख्यालय तक                                          
वारिसलीगंज प्रखंड मुख्यालय पटेल चैक होते बीरचक    06
चैक
नारदीगंज चैक से ननौरा होते मसौढ़ा तक              06
सूरज पेट्रोल पम्प से प्रजातंत्र चैक होते मस्तानंगज तक   05  
एनएच 82 पर स्थित गस्ती विगहा गांव से ओड़ो तक      03
सिमरकोल मोड़ से बांके मोड़ तक                      03
कुल                                               348                                              

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here