अंडर 14 नेशनल हैंडबाॅल चैंपियनशिप में उप विजेता बनी बिहार की बालिका

0
917

नवादा टुडे डेस्क

नवादा शिवपुरी मध्य प्रदेश में हो रहे 65 वें राष्ट्रीय विद्यालय अंडर 14 हैंडबॉल चैंपियनशिप में बिहार की बालिका टीम ने इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में फाइनल खेलकर उप विजेता होने का गौरव प्राप्त किया। हैंडबॉल कोच संतोष कुमार वर्मा ने बताया 16 सदस्यीय बिहार टीम में नवादा से 3 खिलाड़ी हर्षिता, प्रेमलता, और शिवानी शामिल है। उन्होंने कहा यह नवादा जिला हैंडबॉल एवं बिहार  राज्य हैंडबॉल के लिए बहुत ही ऐतिहासिक दिन है कि अंडर 14 का उभरता हुआ खिलाड़ी पूरे भारत में दूसरा स्थान प्राप्त किया है।
   

प्रतियोगिता में बालक टीम भी सेमीफाइनल में पहुंचकर चैथे स्थान पर रहे, जिसमें बालक वर्ग में नवादा के 5 खिलाड़ी रौशन कुमार, मोनू कुमार, तौसीफ रसूल, प्रभात कुमार, अमित कुमार शामिल है। प्रतियोगिता में प्रशिक्षक के रूप में नवादा के संजीव कुमार जो कि बिहार एकलव्य ट्रेनिंग सेंटर के भी प्रशिक्षक है वह साथ गए हैं।

बिहार की जीत पर नवादा जिला हैंडबॉल खेल प्रेमी एवं संघ के अधिकारी आरपी साहू, शिव कुमार प्रसाद, अलखदेव प्रसाद ,रामविलास प्रसाद, संतोष कुमार वर्मा ,कनक कुमार, खुशबू कुमारी, अमन कुमार ,श्याम सुंदर कुमार, नीतीश कुमार ,नीरज कुमार, लालू शंकर आदि लोगों ने बधाई दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here