नवादा डेस्क | सुमित कुमार
कोरोना वायरस के किसी भी संक्रमित मरीज या उसके परिजन का इंटरव्यू लेने पर अब रोक लगा दी गई है। इसके साथ ही साथ उस डॉक्टर का इंटरव्यू भी लेने पर रोक होगी जो कोरोना पेसेंट इलाज कर रहा है। स्वास्थ विभाग ने यह रोक लगा दी है। इसका उल्लंघन करने वाले मीडिया कर्मियों पर आईपीसी की धारा के तहत कार्यवाही की जाएगी।
इसके अलावा सरकार ने कवरेज के लिए यह गाइडलाइन भी जारी किया है। कि कोरोना वायरस से संक्रमित या पॉजिटिव मरीज और उसके परिजनों की पहचान को गोपनीय रखा जाएगा। कोई भी मीडिया इनकी पहचान सार्वजनिक नहीं करेगा।




















































































































