नवादा टुडे डेस्क
कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पदाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में गणतंत्र दिवस एवं जिला स्थापना दिवस के अवसर पर की गयी तैयारियों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंनें कहा कि जिला स्थापना दिवस के अवसर पर प्रजातंत्रद्वार का ग्रेनाइट पत्थ्र लगाकर सुशोभित करने हेतु जीर्णोद्धार किया जाएगा। मुख्य समारोह स्थल हरिश्चंद्र स्टेडियम में झंडातोलन बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री सह नवादा के प्रभारी मंत्री श्रवण कुमार द्वारा किया जाएगा।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर एवं मुख्य समारोह स्थल की सभी तैयारियों के संबंध में विशेष चर्चा की गई। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त वैभव चौधरी, अपर समाहर्ता ओम प्रकाश, पंचायती रज पदाधिकारी संतोष झा, जिला नजारत शाखा पदाधिकारी अशोक चौधरी, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद् देवेन्द्र सुमन, डीपीआरओ विजय शंकर पाठक, अलखदेव यादव के साथ वरीय पदाधिकारीगण उपस्थित थे।
गणतंत्र दिवस समारोह के कार्यक्रम
प्रभातफेरी सुवह 6ः30 बजे, झंडातोलन हरिश्चंद्र स्टेडियम में 9 बजे, कलेक्ट्रेट नवादा में 9ः50 बजे, विकास भवन नवादा में 10 बजे, अनुमंडल कार्यालय नवादा में 10ः25 बजे, पुलिस केन्द्र नवादा में 10ः55 बजे, फैंसी क्रिकेट मैच हरिश्चन्द्र स्टेडियम में 2 बजे तथा संध्या साढ़े 6 बजे से टाउन हाॅल में सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा।





















































































































