जल, जीवन और हरियाली अभियान की जागरूकता के लिए मानव शृंखला

0
677

नवादा टुडे डेस्क

  जल जीवन हरियाली अभियान,शराब बंदी,दहेज प्रथा, बाल विवाह आदि सामजिक कुरीतियों के विरूद्ध 19 जनवरी को होने वाले मानव श्रृंखला के लिए अभियान शुरू हो गया है। पिछले चार दिनों जिला शिक्षा कार्यालय के जन शिक्षा के कला जत्था द्वारा जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। जागरूकता अभियान के तहत शनिवार को प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय तेतरिया में नुक्कड़ नाटक का आयोजन कला जत्था के कलाकारों द्वारा किया गया।

     इस दौरान गीत,संगीत एवं नाटक के माध्यम से हरियाली का महत्व समेत शराबबंदी तथा सामजिक कुरीतियों के विरूद्ध अभियान चलाने के लिए बच्चों को संकल्प दिलाया। स्कूल के छात्रों एवं शिक्षकों ने 19 के मानव श्रृंखला में भाग लेने का संकल्प लिया। टीम लीडर प्रिंस चन्द्रगुप्त, सत्येन्द्र सिंह एवं राखी कुमारी ने कहा एक टीम एक दिन में तीन गांवों में जागरूकता अभियान चला रही है। एक दिन में 9 गावों में जागरूकता अभियान चलाया जाता है। टीम में 12 कलाकार शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here