नवादा टुडे डेस्क
नारदीगंज प्रखंड में पिछले कई दिनों से तापमान में भारी गिरावट और ठंड बढ़ने से जनजीवन अस्त.व्यस्त होने लगा है । एक सप्ताह के अंदर नारदीगंज का तापमान 4 डिग्री सेंटीग्रेड तक हो गया है । ठंड से सबसे अधिक परेशानी छोटे बच्चे एवं वृद्व लोगों को उठानी पड़ रही है । वहीं आम लोगों को दिनचर्या प्रभावित हो रहा है । सर्दी के कारण बाजारों में शाम ढलते ही विरानी छा जाती है । शीतलहर के कहर से सड़कों पर लोग कम नजर आने लगे हैं । ठंड के कारण लोग ठिठुर कर घर के भीतर दुबके रहते हैं ।
लोग सर्दी से बचाव के लिए घरों के भीतर व घर के बाहर अलाव जलाकर शरीर को गर्म करते दिखते हैं । किसान व मजदूर वर्ग के लोगों ने अपने दैनिक कार्यों को छोड़कर अलाव के पास बैठे रहते हैं । गांव से लेकर बाजार तक बेकार पड़े कचड़े और प्लासटीक को जला कर आग का सेवन कर रहा है । प्रखंड के अंदर अलाव के लिए लकड़ी की कही भी व्यवस्था नहीं किया गया है । लोगों ने कहा प्रखंड पदाधिकारी से लेकर जनप्रतिनिधि तक अलाव के लिए लकड़ी का व्यवस्था नहीं कराया गया है ।




















































































































