सेंट्रल जोन का चयन ट्रायल आज नवादा आईटीआई के मैदान में होगा

0
897

नवादा टुडे डेस्क

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में आयोजित जोनल अंडर-23 क्रिकेट चयन में सेंट्रल जोन का ट्रायल नवादा के आईटीआई के मैदान में रविवार को सुबह 8 बजे से प्रारंभ होगा। इस चयन ट्रायल में सेंट्रल जोन में आने वाले सभी जिले नवादा ,नालंदा, शेखपुरा ,वैशाली, पटना, मुंगेर, लखीसराय एवं जहानाबाद के खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के नियम के अनुसार प्रत्येक जिले से छह खिलाड़ी ही ट्रायल में भाग ले सकेंगे ।

सेंट्रल जोन के ट्रायल के  कन्वेनर मनीष आनंद को बनाया गया है। जबकि सलेक्शन कमिटी में पूर्णिया के एसएस प्रसाद, बांका से संतोष कुमार ,तथा जमुई से आदित्य सिंह होंगे। ट्रायल में सेंट्रल जोन की कुल 2 टीमों का चयन किया जाना है। इस चयन ट्रायल में 8 जिले के 48 खिलाड़ियों के अलावा 11 वैसे खिलाड़ी हैं जो पिछले साल बिहार राज्य का प्रतिनिधित्व किया था। जिसमें नवादा से आशुतोष भी शामिल है। जिला क्रिकेट संघ नवादा के सभी सदस्य ट्रायल की तैयारी में जुटे हुए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here