नवादा टुडे डेस्क
नवादा जिले में आयोजित मानव श्रृंखला में पब्लिक, पदाधिकारी और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने हाथ से हाथ मिलाया। नगर के सदभावना चैक पर सांसद चंदन कुमार, विधान पार्षद सलमान रागीव मुन्ना, नगर परिषद अध्यक्ष पूनम कुमारी, डीएम कौशल कुमार, एसपी हरि प्रसाथ एस समेत कई लोगों ने हाथ से हाथ मिलाकर मानव श्रृंखला को आगे बढ़ाया।
दूसरी तरफ, पकरीबरावां के आढ़ा मोड़ पर ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने लोगों के साथ हाथ से हाथ मिलाया। वारिसलीगंज में विधायक अरूणा देवी ने हाथ से हाथ मिलाकर काम को श्रृंखला को आगे बढ़ाया। वहीं जदयू विधायक कौशल यादव और कांग्रेस विधायक पूर्णिमा यादव ने भी मानव श्रृंखला में हिस्सा लिया। इसके अलावा कई अन्य जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों ने लोगों के साथ हाथ से हाथ मिलाकर मानव श्रृंखला को आगे बढ़ाया।



















































































































