नवादा टुडे डेस्क
नवादा को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पदाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता मे स्वास्थ विभाग जिला टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गयी। इस बैठक में जिले में चलाये जा रहे पल्स पोलियो राउण्ड के सफल आयोजन हेतु समीक्षा की गयी। समीक्षा के क्रम में बताया गया कि भारत के अंदर बहुत सारे लोग बाहर से आते जाते रहते हैं।
जिनमें पोलियो से संक्रमन की खतरा बनी रहती है। इस खतरे से बचने के लिए जिले के हर व्यक्तियों को पोलियो की खुराक पिलाने पर विशेष चर्चा की गयी। कोई भी बच्चा पोलियो खुराक से बंचित न रहे। इसके लिए रूटिन इम्युनाईजेशन को हर हाल में सफल बनाने के लिए संबंधित पदाधिकारी,वं कर्मी को निर्देश दिया गया। वैसिनेशन कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दास्त नही की जा सकती। पोलियो राउण्ड की बैठक में सभी संबंधित कर्मी, वं पदाधिकारी निश्चित रूप से उपस्थित रहे।
एमओआईसी, सीडीपीओ, प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड हेल्थ मैनेजर, ब्रिफिंग बैठक में निश्चित रूप से भाग लेगें ताकि वैसिनेशन कार्य को सफल बनाया जा सके। सर्वे रजिस्टर्ड के अनुसार अधतन डयू लिस्ट नहीं किया जा रहा है जिस पर जिला पदाधिकारी कौशल कुमार द्वारा नाराजगी व्यक्त की गयी। दोषी व्यक्ति पर दंडात्मा कार्यवाही का निर्देश दिया गया। डब्लूएचओ के अनुसार पुर्ण प्रतिरक्षण जिले में 72 प्रतिशत, वं सम्पूर्ण टिकाकरण 61 प्रतिशत दर्शाया गया है।
जिला पदाधिकारी कौशल कुमार द्वारा आयुष्मान भारत के अंतर्गत गोल्डन कार्ड निर्मान मे प्रगति लाने का भी निर्देश दिया गया। गोबिन्दपुर प्रखंड के, एकाउन्टेंट के द्वारा आशा के 11 माह के लंबित भुगतान के मामले में कडी कार्यवाही करते हुए उन्होंने, एकाउन्टेंट को पदमुक्त करने का निर्देश दिया। इसी तरह मेसकौर प्रखंड के बीएचएम वं बीसीएम को कडी चेतावनी दी गयी कि आशा के भुगतान मे देरी न करें।
सभी, एकाउन्टेंट को निर्देष दिया गया कि आशा भुगतान मामले में एक माह से अधिक विलम्ब न करें। मिशन परिवार विकास अभियान अंतर्गत 14 जनवरी से 31 जनवरी 2020 तक जिला स्तरिय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन भी किया गया। जिला पदाधिकारी कौशल कुमार द्वारा बैठक में उपस्थित स्वास्थ विभाग के सभी पदाधिकारीयों, वं कर्मीयों को निर्देश दिया गया कि दिनांक 19 जनवरी 2020 को बनने वाली मानव श्रृंखला में बढ़-चढ़ कर भाग लेंगें। सभी आशा, एएनएम अपने क्षेत्र के लोगों को जागरूक कर मानव श्रृंखला में भाग लेने हेतु प्रेरित करेंगी।
मानव श्रृंखला निर्माण के दौरान सभी जोन में, एमबुलेंस की निगरानी में मेडिकल किट के साथ प्रखंड विकास पदाधिकारी से समनवय बनाकर रूट में वाहन का परिचालन लगातार करते रहेंगें। इस बैठक में सिविल सर्जन श्रीनाथ प्रसाद, एसीएमओ डा0 उमेश चन्द्रा, डब्लूएचओ के डा0 मेलविन, डीआइओ डा0 अशोक, जीविका प्रबंधक पंचम कुमार, डा0 विमल, जिला प्रोग्राम पदा0 आईसीडीएस रश्मि रंजन, डीपीआरओ गुप्तेश्वर कुमार के साथ-साथ सभी प्रखंड हेल्थ मैनेजर उपस्थित थे।






















































































































