नवादा टुडे डेस्क
नवादा में अपनी ही सर्विस रिवाल्वर से चली गोली से एक महिला सिपाही घायल हो गई। घटना नवादा शहर स्थित सिविल कोर्ट के पास की है जहां महिला सिपाही के पैर में गोली लग गई। घायल महिला सिपाही को ईलाज के लिए नवादा सदर अस्पताल ले जाया गया ।
जहां प्रथामिक उपचार के बाद उसे पटना रेफर कर दिया गया है। घायल सिपाही प्रियंका कुमारी शिवहर जिले के कोल्हुआ गांव की रहने वाली है और फिलहाल नवादा पुलिस लाईन में तैनात थी। बताया जाता है कि शुक्रवार को प्रियंका कोर्ट के पास ड्युटी में तैनात थी। इसी दौरान दोपहर में अचानक गोली चलने से वहां अफरा-तफरी का माहौल हो गया।
वहां मौजूद सहकर्मियों ने सिपाही को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसे पटना रेफर कर दिया गया। हलांकि गोली कैसे चली इसपर सस्पेंस बना हुआ है। कई लोग कई तरह की बात कर रहें हैं। हालांकि घटना की सूचना मिलने के बाद सदर डीएसपी विजय कुमार झा ने सदर अस्पताल जाकर मामले की जानकारी ली। उन्होंने कहा कांस्टेबल को गोली कैसे लगी इसकी जांच की जा रही है।



















































































































