नवादा टुडे डेस्क
परम प्रेममय श्री श्री ठाकुर अनुकूलचंद्र जी के 131 वें जन्म महोत्सव के अवसर पर हिसुआ शहर में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। इंटर विद्यालय से निकली शोभा यात्रा महादेव मोड, अंदर बजार, नालापर, सूढी टोला चौक, महालक्ष्मी सिनेमा से विश्वशांति चौक होते हुए वापस इंटर विद्यालय पहुंची जहां यात्रा का समापन किया गया। ठाकुर जी की हंसनुमा रथ श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केन्द्र रहा। इस रथ पर ठाकुर जी की प्रतिमा को रखा गया था। ऋत्विक नवल किशोर प्रसाद सिंह ठाकुरजी की अराधना करते चल रहे थे। शोभायात्रा में बाजे-गाजे और कई झांकी भी शामिल किए गए थे। इस दौरान श्रद्धालुओं ने ठाकुरजी के जयकारे और वंदे पुरूषोत्तमम के घोष से शहर को गुंजयमान कर दिया। ठाकुर जी की शोभायात्रा में शरीक हुए बच्चे बूढ़े तथा महिला का उत्साह चरम पर देखा गया। डीजे की धुन पर खासकर महिला व बच्चे ठाकुर जी के भक्तिमय संगीत पर खुब तालियां बजा थिरकते नजर आयें।
माता पिता की भक्ति करने वाला ही कर सकता गुरुभक्ति

सत्संग में श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए ऋत्विक नवल ने कहा कि माता पिता की भक्ति करने वाला व्यक्ति ही गुरु की भक्ति कर सकता है। सर्वप्रथम मात पिता की भक्ति करें। ऋत्विक जमुना प्रसाद साव ने कहा कि ठाकुर जी के भाव धार से जुड़ कर ही मानव का सर्वांगीण विकास संभव है। ऋत्विक प्रेमचंद साव उर्फ पप्पु दा ने दरश बिना ठाकुर नयन मोरा जागे…,जय राधे राधे कृष्ण कृष्ण गोविंद गोविंद बोलो रे… जैसे भजनों के मधुर गायन से भक्तों को झूमा दिया। ऋत्विक अशोक दा संबोधित करते हुये कहा कि आदर्श समाज के निर्माण के लिए युवाओं को ठाकुर जी के साहित्य से जुड़ना होगा तभी आदर्श समाज की परिकल्पना को साकार किया जा सकता है।
उषा कीर्तन से शुरू हुआ अनुष्ठान
रविवार की अहले सुबह उषा कीर्तन, समवेत विनती प्रार्थना, मातृ सम्मेलन और धर्म ग्रंथ का पाठ के बाद दोपहर मे आनंद बाजार यानी भंडारा का लोगों ने आनंद लिया। सत्संग सभा की सफलता सुरेंद्र कुमार सुरेश प्रसाद सिंह जतिन कुमार विद्या देवी चंद्रिका सिंह डाक्टर प्रेम सागर शर्मा जया कुमारी सहित दर्जनों महिला पुरुष कार्यकर्ता लगे रहें।




















































































































