एक ही परिवार के दो लोगों की दम घुटने से मौत

0
653

NT DESK

 ठंढ से बचने के लिए अंगिठी जलाकर एक कमरे में सोए 7 लोग सुबह में नहीं उठे। इनमें से एक ही परिवार के दो लोगों की दम घुटने से मौत हो गई जबकि 5 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना सिरदला के बैरियाडीह गांव की है जहां आठ दिनों पूर्व एक वृद्धा की मौत के बाद उनके श्राद्ध में शामिल होने आए लोग इस हादसे का शिकार बन गए। दम घुटने से बिमार हुए लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है और गया के एक निजी अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहें है । ग्रामीणों बताया कि इसी घर मे सात दिन पूर्व भी एक महिला दुलारी देवी की मौत ऐसे ही अचानक मौत हो चुकी थी।

उसके श्राद्ध में ही कई रिश्तेदार आए हुए थे। बुधवार की 6 वर्षीय रात गोलू कुमार, उसकी मां 28 वर्षीय रिंकू देवी, 11 वर्षीय प्रीती कुमारी, 05 वर्षीय प्रतिमा कुमारी, छह वर्षीय प्रफुल कुमार , रामरायचक निवासी रिश्तेदार शंकर यादव की 35 वर्षीय पत्नी मुन्ना देवी और उसका 09 वर्षीय पुत्र संदीप कुमार एक ही कमरे में सोया था ठंड से बचने के लिए कमरे में बोरसी जलाया गया था। सुबह देर तक जब लोग नहीं उठे तो घर के लोग उन्हें जगाने गए। तो सभी बेहोश थे। आनन-फानन में सभी को अस्पताल ले जाया गया जहां दो को मृत घोषित कर दिया गया जबकि बाकि को चिंताजनक हालात में गया रेफर कर दिया गया।

गांव पहुंचे विधायक और जिप अध्यक्ष घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय विधायक प्रकाशवीर, जिला परिषद अध्यक्ष पिंकी भारती, मुखिया सुरेंद्र भुइयां, बीडीओ अखिलेश्वर कुमार, सीओ ठुइयां उरांव, थानाध्यक्ष आशीष कुमार मिश्रा घटनास्थल पर पहुंच कर मामले का जायजा लिया और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया । इसके बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए नवादा भेजा गया । नेतओं ने पीड़ितों को आपदा राहत के तहत चार चार लाख रुपया सहायता दिलाने का भरोसा दिया। मौके पर पूर्व पैक्स अध्यक्ष नागेंद्र यादव, विधायक प्रतिनिधि अभिमन्यु प्रसाद, पूर्व मुखिया साधु यादव, कामदेव दास,सुरेंद्र दास, राजेन्द्र भारती, सिरदला पुलिस अधिकारी आर के चैधरी सहित अन्य मौजूद थे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here