नवादा टुडे डेस्क
सिरदला थाना क्षेत्र के बड़गांव स्थित धनर्जय नदी घाट में ग्रामीणों ने बालू खनन करते हुए चार ट्रैक्टर के चालक और मजदूर तथा खनन करते हुए एक जेसीबी मशीन के ऑपरेटर के साथ मारपीट कर भगा दिया और ट्रैक्टर और मशीन को बंधक बना कर रख लिया। बालू संवेदक और ट्रैक्टर मालिको द्वारा घटना की सूचना सिरदला पुलिस को दी गई। बालू संवेदक और ट्रैक्टर मालिको की सूचना पर बड़गांव गांव पहुंच कर सिरदला पुलिस मामले जांच की और ग्रामीणों से मुक्त कराते हुए जब्त कर लिया।
ग्रामीणों ने बताया कि संवेदक द्वारा अवैध खनन की जा रही है। इस घाट में बालू खनन पर रोक लगी हुई है। घटना की सूचना पर सिरदला पहुची खनन विभाग की टीम ने सारे ट्रैक्टर पर लोड बालू का चालान चेक करने के बाद अगले सिरदला पुलिस की निगरानी में सौंप दिया।



















































































































