अवारा पशुओं की मौत पर ओझा ने कहा-तुम्हारी बहन ने लगाई नजर, भाई ने सगी बहन की गला रेतकर कर दी हत्या

0
664

नवादा टुडे डेस्क   

बिहार के नवादा जिले के सिरदला के केवाल मुसहरी में तीन सूअरों की मौत हो जाने के बाद पीड़ित परिवार ओझा के पास गया। ओझा ने कहा कि तुम्हारी बहन ने ही सूअरों को नजर लगा दिया था। इसके बाद भाई ने अपनी ही बुजुर्ग सहोदर बहन अलखी देवी की गला रेतकर हत्या कर दी। इस मामले में भाई समेत परिवार के कई पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर किया गया है। थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार वर्मा ने कहा है कि 65 वर्षीय वृद्ध महिला अलखी देवी के शव को का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। अलखी देवी के पति जगदीश के बयान पर अलखी के सहोदर भाई जगदीश भूइयां के अलावा रामपति भुइयां, रामविलास भुइयां, काजल देवी, पल्लू भुइयां के विरूद्ध एफआईआर दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। 

अंधविश्वास में हुई हत्या ओझा और अंधविश्वास अलखी के हत्या का कारण बना। परिजनों ने बताया कि मृतिका और उसके भाई का परिवार एक ही गांव में रहता है। कुछ दिन पहले जगदीश भूइयां के तीन सूअरों की मौत हो गई थी। तब वह सूअरों की मौत की वजह जानने के लिए ओझा के पास चला गया। ओझा ने सूअरों की मौत में अलखी द्वारा जादू टोना कर दिए जाने की बात कही। लिहाजा, अलखी की हत्या कर दी गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here