मानव श्रृंखला के लिए अधिकारियों ने मिलाया हाथ से हाथ

0
629

नवादा टुडे डेस्क

जल जीवन हरियाल, मद्य निषेध,बाल विवाह एवं दहेज प्रथा उन्मूलन आदि विषयों पर आगामी 19 जनवरी को बनने वाले मानव श्रृंखला के लिए अधिकारियों ने एक दूसरे का हाथ थाम कर मानव श्रृंखला को सफल बनाने का संदेश दिया।

अधिकारियों ने हरिश्चन्द्र स्टेडियम में हाथ से हाथ मिलाकर मानव श्रृंखला का पूर्वाभ्यास किया। इसमें जिला पदाधिकारी कौशल कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार चौधरी, डीपीओ मो.जमाल मुस्तफा, जिला साक्षरता डीपीओ मोकीमउद्दीन अंसारी, एनडीसी अशोक तिवारी, अनुमंडल पदाधिकारी सदर अनु कुमार, ओएसडी देवेंद्र सुमन, डीपीआरओ गुप्तेश्वर कुमार आदि लोग शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here