नवादा डेस्क। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर नवादा जिले के कौआकोल प्रखंड के सेखोदेवरा गांव में तालाब में स्नान करने गई दो सहेलियों की डूबने से मौत हो गई। उसे बचाने गए गांव के एक टीचर की भी मौत हो गई है। शवों का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। टीचर की उम्र 40 वर्ष और लडकियों की उम्र 18 साल है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर मंगलवार की अहले सुबह कौआकोल के सेखोदेवरा गांव निवासी हरदेव महतो की पुत्री अनुराधा कुमारी और उसकी सहेली बाल्मिकी साव की पुत्री शिल्पी कुमारी सेखोदेवरा गांव के बड़की सूर्य मंदिर तालाब में स्नान करने गई थी, तभी गहरे पानी में चली गईं। उसे बचाने के लिए सोखोदेवरा निवासी अविनाश कुमार उर्फ राकेश सिंह तालाब में कूदे। लेकिन गहरे पानी के दलदल में फंस जाने के कारण उनकी भी मौत हो गई। अविनाश कुमार जमुई में सरकारी शिक्षक के पद पर कार्यरत थे। शवों को नवादा सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम करा दिया गया है।





















































































































