नवादा टुडे डेस्क
कौआकोल। ग्राम निर्माण मंडल के राजेन्द्र भवन सेखोदेवरा में शुक्रवार को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के आधार स्तंभ स्वास्थ्य के लिए सामुदायिक प्रयास के अन्तर्गत प्रखंड नियोजन एवं अनुश्रवण समिति कौआकोल द्वारा सामुदाय की भागीदारी से स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने की मकशद से जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समुदाय व संस्थान स्तर पर उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बना इसका लाभ आम लोगों तक पहुंचाना है। तथा जिन स्वास्थ्य सेवाओं को प्राप्त करने के लिए लोग अधिकृत हैं, उनकी उपलब्धता और गुणवत्ता की आकलन की प्रक्रिया में समुदाय की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है। जिससे लोगों को स्वास्थ्य अधिकारों की निरंतर पूर्ति किया जा सके।
कार्यक्रम के दरम्यान प्रखंड नियोजन एवं अनुश्रवण समिति द्वारा समुदाय व संस्थान स्तर पर किये गये सर्वेक्षण व उसकी प्रक्रिया को साझा किया गया। तथा सर्वेक्षण से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर बनाए गए स्वास्थ्य रिपोर्ट कार्ड को सेवा प्रदाता एवं समुदाय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।साथ ही कार्यक्रम में समुदाय को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं को प्रदान करने में आ रही समस्याओं को रखा गया।
कार्यक्रम के दरम्यान इस सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को सही रुप से धरातल पर उतारने के लिए चर्चा के दौरान परिवार नियोजन के अस्थाई साधनों के प्रयोग के लिए ग्राम स्तर पर आशा कार्यकर्ताओं के साथ एएनएम को परामर्श देने तथा अस्थाई साधनों को उपलब्ध कराने, जननी बाल सुरक्षा योजना का लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से अस्पताल से लाभुकों को छोड़ने वक्त ही उन्हें सभी तरह के दस्तावेज उपलब्ध कराये जाने, नई एएनएमों को दक्ष करने हेतू जिला स्तर पर एक प्रशिक्षण कार्यक्रम के आयोजन किये जाने तथा अंतरा के उपयोग को बढ़ाये जाने के उद्देश्य से दूसरी एवं तीसरी खुराक के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों की ओर से पहल किये जाने आदि पर बल दिया गया।
चर्चाओं के दरम्यान प्राथमिक चिकित्सा पदाधिकारी, कौआकोल द्वारा समुदाय की समस्याओं को सुनने के बाद इसके समाधान के लिए पहल किये जाने का आश्वासन दिया गया। साथ ही सभी स्वास्थ्य सेवातओं तथा एंबुलेंस सेवा को मुफ्त में उपलब्ध कराये जाने का आश्वासन जिले के अधिकारियों द्वारा दिया गया।
मौके पर एसीएमओ डा.मधुसूदन प्रसाद, डीआईओ डा. अशोक कुमार, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा.रामप्रिय सहगल,कौआकोल बीडीओ संजीव कुमार झा,ग्राम निर्माण मंडल के प्रधानमंत्री अरविन्द कुमार, केवीके के विषय वस्तु विशेषज्ञ कल्पना सिन्हा, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी पप्पु कुमार, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक रवि,यूनिसेफ के प्रखंड उत्प्रेरक समन्वयक रंजन कुमार के अलावा दर्जनों स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे।



















































































































