स्कूल के वार्षिकोत्सव में बच्चों ने मचाया धमाल

0
761

नवादा टुडे डेस्क

नवादा आदर्श ज्ञान निकेतन दोना हिसुआ में विद्यालय का पांचवा वार्षिकोत्सव समारोह मनाया गया। इस मौके पर स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। विद्यालय के अध्यक्ष मेवालाल शर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न कार्यक्रम में गीत संगीत के माध्यम से उपस्थित लोगों को झूमने को विवश कर दिया।

गायक अभिनंदन उर्फ चुन्नू,क्षेत्रीय मुखिया रामानुज प्रसाद आदि उपस्थित हुए। कार्यक्रम क संचालन अजय पाण्डेय ने की। प्राचार्य राकेश कुमार शर्मा ने शिक्षा एवं कला के महत्व पर प्रकाश डाला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here