जल संग्रह एवं संचयन के लिए नवादा को मिला पुरस्कार , दिल्ली में सम्मानित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को डीएम ने किया सम्मानित,

0
590

नवादा टुडे डेस्क
    मनरेगा के योजनाओं के क्रियान्वयन कराने में नवादा जिला बिहार के अन्य सभी जिलों से अव्वल रहा है। जिले की बेहतर उपलब्धि के कारण नवादा जिला के उप विकास आयुक्त समेत योजनाओं के क्रियान्वयन में सहयोग करने वाले मुखिया एवं इससे जुड़े कर्मियों को दिल्ली में सम्मानित किया गया है। दिल्ली के में सम्मानित होने वाले अधिकारियों एवं जन प्रतिनिधियों को नवादा टाउन हाॅल में सोमवार को जिला पदाधिकारी कौशल कुमार द्वारा सम्मानित किया गया। जिला पदाधिकारी जनप्रतिनिधियों एवं मनरेगा से जुड़े कर्मियों को प्रशस्ति पत्र एवं शाॅल देकर सम्मानित किया। डीएम ने उप विकास आयुक्त वैभव चैधरी, अकरपुर पीओ चन्द्रशेखर आजाद,नेमदारंगंज मुखिया उदय कुमार,पीआरएस रंजन कुमार,मेसकौर के पीओ विनोद कुमार, बिसिआईत मुखिया रेखा कुमारी को सम्मानित किया।
       

इस मौके पर जिला पदाधिकारी ने अधिकारियों,कर्मियों एवं मुख्य रूप से जन प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इनके सहायोग से मुख्य रूप से मेसकौर,सिरदला,रजौली प्रखंड में विशेष कार्य हुआ है। इन प्रखंडों में मनरेगा योजना से जल संग्रहण एवं जल संचयन के लिए काफी काम हुआ है। मेसकौर के सहवाजपुर सराय पंचायत,अकरी पंचायत,बिसिआईत पंचायत,बड़ोसर पंचायत में आहर,पोखर की उड़ाही,तालाब का पूर्णोद्धार,चेकडैम का निर्माण समेत काफी संख्या में नए कुंए खुदवाए गए हैं। मलिकपुर नेमदारगंज पंचायत में वृक्षारोपण, तालाब निर्माण समेत अन्य क्षेत्रों में बेहतर काम किया गया है।
  डीएम ने कहा यह उपलब्धि जिला की उपलब्धि है। जिला के जनप्रतिनिधियों की उपलब्धि है। आगे भी इसी तरह से कार्य करते रहेंगे और नई योजनाओं को लेकर बेहतर कार्य करेंगे। जिला पदाधकारी ने जल जीवन हरियाली अभियान आदि सामाजिक कार्यक्रमों को लेकर 19 जनवरी को बनने वाले मानव श्रृंखला के लिए सभी जनप्रतिनिधियों से बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने का आग्रह किया और जनभागीदारी में सहयोग का आवाह्न किया। मौके पर उपविकास आयुक्त वैभव चैधरी,एडीम ओमप्रकाश,,रजौली एसडीओ चन्द्रशेखर आजाद,डीपीआरओ गुप्तेश्वर कुमार,बारत मुखिया कन्हैया कुमार बादल,गोविंदपुर मुखिया अफरोजा खातुन समेत दर्जनों जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here