नवादा टुडे डेस्क
नवादा जिला के सिरदला प्रखंड के सांढ़ पंचायत के बरदाहा बाजार के बगीचे में कड़ाके की ठंड को देखते हुए ग्रामीण जनता ने अलाव जलाकर सहारा लिया। प्रशासन के प्रति उदासीन रवैया और प्रशासन की तरफ से गांव में कोई अलाव का व्यवस्था नहीं करने पर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई। ग्रामीणों सरकार से अनुरोध किया कड़ाके की ठंड में सरकार हर एक पंचायत में अलाव की व्यवस्था करे ताकि लोग इस ठंड में बच सके।
अलाव के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ राजीव रंजन निराला, कांग्रेश रिसर्च विंग के जिला अध्यक्ष सह पूर्व सैनिक जिला अध्यक्ष राजेश कुमार निराला, दिलीप यादव, सुदर्शन ,संतोष यादव, धीरेंद्र पांडे , अरविंद पांडे सभी ने अलाव का सहारा लिया और तरह ठंड से बचने का प्रयास किया। लोगों को ठंड से कैसे बचना है इसके ऊपर प्रोफेसर निराला ने विस्तृत रूप से चर्चा किया तथा ग्रामीणों को ठंढ से बचने की जानकारी दी।




















































































































