65 वें राष्ट्रीय बालक बालिका हैंडबाॅल चैंपियनशिप के लिए आदर्श इंटर स्कूल सिरदला के शिक्षक संतोष वर्मा का चयन चीफ द मिशन क लिए हुआ

0
1475

नवादा टुडे डेस्क

हरियाणा के रोहतक में 65 वें राष्ट्रीय विद्यालय बालक एवं बालिका हैंडबॉल चैंपियनशिप जो 26 दिसंबर से 30 दिसंबर तक आयोजित है उस प्रतियोगिता में नवादा जिले के आदर्श इंटर विद्यालय सिरदला के शारीरिक शिक्षक का चयन चीफ द मिशन व दल प्रबंधक के रूप में किया गया है। चांदनी चैक नरहट निवासी किसान मुकेश कुमार वर्मा उर्फ मुसाफिर प्रसाद एवं धनमंती देवी के पुत्र संतोष कुमार वर्मा खेल के क्षेत्र में 20 वर्षों से जुड़े हुए हैं। वे  23 राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में खिलाड़ी,प्रशिक्षक, दल प्रबंधक, तकनीकी पदाधिकारी के रूप  भाग ले चुके हैं और यह  इनका 24 वां राष्ट्रीय प्रतियोगिता है। इसके अलावा कई राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में खिलाड़ी कोच रेफरी एवं खेल संयोजक के रूप में भाग लिया एवं जिले की टीम को कई बार पदक दिलाया है।
     

  इनके द्वारा प्रशिक्षित किए गए कई ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने राज्य स्तरीय राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना परचम लहरा चुके हैं। खुशबू कुमारी बिहार पुलिस में है और वह 5 अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में भाग ले चुकी है। संतोष वर्मा ने बताया आगे आने वाले समय में प्रतिभावान खिलाड़ियों को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाने का काम करेंगे।
  उन्होंने कहा युवाओं के लिए क्लब निर्माण एवं उसके माध्यम से शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक विकास करना अभी बिहार हैंडबॉल संघ द्वारा टेक्निकल संयोजक नियुक्त किए गए हैं।
   

 इनके चयन पर नवादा जिला हैंडबॉल संघ के सचिव डॉ आरपी साहू, शिव कुमार प्रसाद, अलखदेव प्रसाद, रामविलास प्रसाद ,ओहारी हाई स्कूल के प्रधानाध्यापक यमुना प्रसाद, राम किशुन महतो, प्रधानाध्यापक नागेंद्र प्रसाद ,आदर्श इंटर विद्यालय सिरदला के प्रधानाध्यापक श्री मनोज कुमार, संजीत कुमार दास, सुनील कुमार राऊत, संजय कुमार, सुधीर कुमार, आनंदी प्रसाद वेद नारायण प्रसाद आदि लोगों ने बधाई एवं शुभकामना दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here