नवादा टुडे डेस्क
नारदीगंज में मोटरसाइकिल चालक व उसपर बैठे तीन अन्य लोग चकमा खा कर पुल से 15 फीट नीचे पंचानन नदी में गिर गए। शोर सुनकर थाने में मौजूद थानाध्यक्ष दीपक कुमार राव और पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखते हुए सभी को बाहर निकाला और अस्पताल में लाकर भर्ती कराया।
गौरतलब हो कि पुल पर रेलिंग नहीं होने के तथा पुल में जहां तहां कई गड्ढे होने के कारण लगातार दुर्घटनाएं हो रही है। बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के पसई निवासी अजय कुमार की पुत्री सुंदरी कुमारी व निशा कुमारी रंजय कुमार का पुत्र गौतम कुमार ,रंजय सिंह का पुत्री प्रियंका कुमारी अपने घर से एक ही बाइक पर सवार होकर नारदीगंज कोचिंग पढ़ने के लिए आ रही थी। इसी दौरान थाने के समीप चकमा खा कर चालक सहित तीनों छात्रा पुल के नीचे नदी में गिर पड़ी।





















































































































