नवादा टुडे डेस्क
रजौली थाना क्षेत्र के धमनी पंचायत के क्षत्रनी गांव के खुरी नदी पर पुल निर्माण करा रहे ठेकेदार विजय सिंह से नक्सलियों द्वारा पुल निर्माण में स्ट्रीमिड के आधार पर 10 प्रतिशत लेवी की मांग की गई थी साथ लेवी नहीं देने पर अंजाम भुगतने की चेतावनी दी गई थी।
नक्सलियों के मगध जोनल के द्वारा पत्र जारी किया गया जिसमें कहा गया था कि संगठन के इलाके में जो भी ठेकेदार किसी भी प्रकार की सरकारी योजना में काम कर रहे हैं उन सभी ठेकेदारों को लेवी और टैक्स के रूप में एग्रीमेंट के 10 परसेंट काम के हिसाब से लिया जाता है पत्र में यह भी लिखा गया है कि संगठन के इलाके में पुल निर्माण में कार्य कर रहे हैं इसलिए अविलंब दो दिनों में संपर्क कर राशि भुगतान करें अन्यथा काम बंद कर दें।
ठेकेदार विजय सिंह से नक्सलियों द्वारा लेवी मांगने के मामले में रजौली पुलिस ने मंगलवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर सुजय विद्यार्थी ने बताया एएसपी अभियान कुमार आलोक ने नक्सलियों से धमकी भरे पत्र मिलने के बाद त्वरित कार्रवाई की और मंगलवार को गंगटिया का अवधेश यादव पुलिस के हत्थे चढ़ गया।





















































































































