नवादा टुडे डेस्क
नवादा उत्कृष्ट साहित्य सेवा के लिए नवादा की लेखिका डाॅ. राशि सिंहा को काका कालेलकर राष्ट्रीय साहित्य सम्मान से सम्मनित किया गया है। राशि को दिल्ली में आयोजित एक सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया। कालेकर साहित्य सम्मान हर साल साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए देश में एक साहित्यकार को यह सम्मान दिया जाता है। 2019 में इसके लिए नवादा की लेखिका डॉ.राशि सिन्हा का चयन किया गया था।
यह सम्मान उन्हें राजधानी दिल्ली के गांधी हिंदुस्तानी साहित्य सभा में प्रदान किया गया जहां इंदिरा गांधी राष्ट्रीय आधुनिक कला केंद्र के सचिव व काका कालेलकर साहेब से जुड़ी रही गुजरात की वरिष्ठ समाज कर्मी निरंजना कलार्थी ने उन्हें रविवार को सम्मान प्रतीक देकर सम्मानित किया।
बता दें कि देश के महान साहित्यकार, शिक्षाविद् व समाज कर्मी काका साहेब कालेलकर की स्मृति में दिया जाने वाला यह सम्मान देश के श्रेष्ठ सम्मानों में से एक है। इसके तहत प्रतिवर्ष साहित्य, समाज, शिक्षा, कला व पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान करने वाले एक-एक लोगों का अखिल भारतीय स्तर पर चयन किया जाता है।
इसके तहत साहित्य के क्षेत्र में श्रेष्ठ रचनाओं के लिए नवादा की लेखिका डॉ. राशि चयन किया गया था। विष्णु प्रभाकर प्रतिष्ठान के तत्वावधान में हुआ कार्यक्रम डाॅ. राशि ने बताया कि गांधी हिंदुस्तानी साहित्य सभा व विष्णु प्रभाकर प्रतिष्ठान नई दिल्ली द्वारा संचालित सन्निधि संस्था की ओर से सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया था।
मौके पर गांधी स्मृति एवं दर्शन समिति के निदेशक दीपांकर श्री ज्ञान, अतुल प्रभाकर, वरिष्ठ पत्रकार व आलोचक ज्योतिष, जोशी, विद्यानंद ठाकुर, नारायण कुमार, व वरिष्ठ पत्रकार व गांधीवादी विचारक, समाज कर्मी प्रसून लतान के अतिरिक्त अन्य गणमान्य मौजूद थे। डॉ.राशि ने आभार जताते हुए कहा कि काका साहेब की कालजयी रचनाकार थे। उनकी स्मृति में सम्मान पाना सुखद अनुभूति है।