नवादा टुडे डेस्क
भट्टा गांव स्थित खेल मैदान में चैम्पियन ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में मंगलवार को चण्डीनोमा कि टीम ने निर्धारित 6 ओवर में 90 रन बनाकर 20 रन से अनैयापर की टीम को हराकर ट्रॉफी पर कब्ज़ा जमा लिया। पहले चण्डीनोमा की टीम ने टॉस जीतकर बैटिंग करने का निर्णय लिया और 6 ओवर में 6 विकेट खोकर 90 रन बनाया। जवाब में अनैयापर की टीम ने 10 विकेट खोकर 6 ओवर में 70 रन बनाकर सिमट गई।
चण्डीनोमा की टीम ने 20 रन से जीत दर्ज ट्रॉफी पर कब्जा किया कब्जा।
मैन ऑफ द मैच अनैयापर टीम के कैप्टन राजा कुमार 20 रन और 3 विकेट लेकर मैच मे अहम भूमिका निभाया । पप्पू मैन ऑफ दी मैच बने । चण्डीनोमा की टीम का खिलाड़ी सनम कुमार मैन ऑफ द सीरीज घोषित किए गए। इन्होंने पूरे टूर्नामेंट में अपने टीम के लिए 160 रन 9 विकेट लेकर अहम भूमिका निभा कर अपने टीम को विजयी बनाया। विजेता एवं उप विजेता टीम को टूर्नामेंट के आयोजक फैजान ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
मौके पर उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा खेल से शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है। इसलिए युवकों को पढ़ाई के साथ खेल भी आवश्यक है। उन्होंने कहा प्रखंड के युवा बेहतर खेल का प्रदर्शन कर देश में अपना नाम रौशन करें।
मोहम्मद नापिश ने संबोधित करते हुए कहा भट्टा जैसे छोटे गांव में युवाओं को एक बेहतर प्लेटफार्म देने का हमने प्रयास किया है। उसी का परिणाम है कि विगत 4 वर्षों मे खेल का एक बेहतर माहौल बना है। जिसके कारण ही भट्टा जैसे जगहों पर अंतर जिला क्रिकेट टुर्नामेंट का आयोजन कर अच्छी सफलता प्राप्त किया है। टूर्नामेंट मे एमपायर ने अपना कर्तव्य बखूबी निभाया। उनका निर्णय सराहनीय रहा, वही आयोजक के साथ साथ सदस्यगण मैच को सफल बनाने में अहम योगदान दिया।
























































































































