नवादा टुडे डेस्क
रजौली मंगलवार को रजौली बाइपास स्थित देव ऑटो सर्विस पेट्रोल पंप पर शराब पीकर हंगामा करने वाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर सुजय विद्यार्थी ने बताया कि सूचना मिलने के बाद एएसआई अनिल कुमार को पेट्रोल पंप पर भेजा गया।
जिसके बाद एएसआई अनिल कुमार ने शराब के नशे में धुत रजौली के जाजपुर, हरदिया के धर्मेंद्र राजवंशी के बेटे विकास कुमार व साधु राजवंशी के बेटे राजा राजवंशी को गिरफ्तार कर लिया। दोनों युवकों का अनुमंडलीय अस्पताल में मेडिकल टेस्ट कराया गया। जहां चिकित्सक ने उसके शराब के नशे में होने की पुष्टि की।



















































































































