अवैध उत्खनन से बीच सड़क पर बनी सुरंग

0
596

नवादा टुडे डेस्क

रजौली थाना क्षेत्र के सबैयाटांड़ पंचायत मे बेखौफ माफियाओं के द्वारा अवैध अभ्रक जारी है। अवैध खनन के लिए नीरू पहाड़ी से चटकरी गांव जाने वाले मुख्य सड़क पर ही अभ्रक माफियाओं द्वारा सुरंग बना दीया गया है।

हालात यह है कि कभी भी इसके ढहने से बड़ा हादसा हो सकता है। बता दें कि मुख्य सड़क में हनुमंती अवैध अभ्रक खदान है। यहां बेशकीमती अभ्रक है। इसके खनन के लिए माफियाओं के द्वारा बीच सड़क में ही सुरंग बना दिया गया है। अभ्रक माफियाओं में कानून का कोई भय नहीं है।

किसी की जान जाएगी या बचेगी उससे माफियाओं को कोई लेना-देना नहीं है। सबैयाटांर पंचायत के चटकरी गांव जाने के रास्ते का सुरंग कभी भी ढह सकता है और बड़ा हादसा हे सकता है। कुछ ग्रामीणों ने सुरंग बनाने का विरोध किया था लेकिन अभ्रक माफियाओं की दबंगता इतना ज्यादा है क्षेत्रों में ग्रामीण उनके डर से आवाज उठाना भी नहीं चाहते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here