पकरीबरावां में स्नातक मिलन समारोह आयोजित

0
786

नवादा टुडे डेस्क
   

पकरीबरावां प्रखंड मुख्यालय के डाकबंगला परिसर में पटना स्नातक क्षेत्र के भावी प्रत्याशी रवि रंजन ने स्नातक मिलन समारोह का आयोजन किया। उन्होंने मांग किया कि शिक्षक स्नातक के लिए मतदाता के तौर पर प्राथमिक एवं मध्य विद्यालय के शिक्षकों को भी मतदाता के रूप में शामिल किया जाय।

उन्होंने कहा कि अगर वे जीतते हैं तो शिक्षकों एवं स्नातकों की समस्याओं को दूर करने का भरसक प्रयास करेंगे। नवादा में पीजी की पढ़ाई की व्यवस्था की जाएगी। पीजी की पढ़ाई नहीं होने से विद्यार्थियों को भारी परेशानी हो रही है।

प्रत्येक पंचायतों में पुस्तकालय बनाएं जाएंगे ताकि प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों को परेशानी नहीं हो। पुस्तकालय में पर्याप्त संख्या में पुस्तकें होगी। मंच का संचालन समाजसेवी चंद्रमा यादव ने किया।

इस अवसर पर नवादा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी राजेश कुमार निराला, सूर्यदेव यादव, गोरेलाल यादव, समन्वयक कमलेश कुमार, कृष्णमुरारी प्रसाद, शंकर यादव, देवेंद्र कुमार, जैनुल आबेदीन, सुभाष यादव, शम्भु कुमार, महताब आलम, संजीत कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here