नवादा की श्वेता ने न्यूजपेपर में पढकर लिया मिस पटना ग्रेंड फिनाले में हिस्सा, पहली बार में ही जीता फर्स्ट रनरप का खिताब

0
954

नवादा टुडे डेस्क

नवादा की बेटी स्वेता सुमन ने मिस पटना ग्रेंड फिनाले में  धमाल मचाते हुए जिले का नाम रौशन किया। शहर के न्यू एरिया की रहने वाली स्वेता सुमन उर्फ गुड़िया ने मिस पटना ग्रेंड फिनाले फर्स्ट रनरप का खिताब हासिल किया है। श्वेता जिले के वरिष्ठ पत्रकार डॉ संजय कुमार सुमन उर्फ साकेत बिहारी की पुत्री है और फिलहाल डाॅक्टरी की तैयारी कर रही है।

स्वेता ने बताया कि उसने बिना किसी पूर्व तैयारी के पहली बार मे ही यह खिताब जीतने में सफलता हासिल की है। श्वेता की सफलता पर जिले के लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दी है। स्वेता ने बताया कि जीवन में बेहतर डॉक्टर बनकर पीड़ितों की सेवा करना लक्ष्य है। पैशन के तौर पर मॉडलिंग पसन्द है इसलिए इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। अपने प्रदर्शन से खुश हूं। अगले बार और बेहतर करने की कोशिश करूंगी।

बेहतर करना लक्ष्य

श्वेता ने बताया कि कोटा में पढाई के दौरान ही न्यूज पेपर के माध्यम से पटना ग्रेंड फिनाले आयोजित होने की जानकारी मिली थी। समाचार पढ़कर ही मिस पटना ग्रेंड फिनाले में हिस्सा लिया। मम्मी – पाप का सपोर्ट व पूज्य गुरुदेव की कृपा से ही सब कुछ मिला हैं। मैं उन सबका तहेदिल से आभारी हूं जिन्होंने हमें सपोर्ट किया। जीवन में बेहतर नागरिक बनकर पीड़ित मानवता की सेवा ही सबसे बड़ा उद्देश्य है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here