उत्क्रमित मध्य विद्यालय बेरौटा के प्रधानाध्यापक पर हुई विभागीय कार्रवाई

0
658

नवादा टुडे डेस्क

नवादा उत्क्रमित मध्य विद्यालय बेरौटा के प्रधानाध्यापक कौशल किशोर प्रसाद पर विभागीय कार्रवाई करते हुए निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय बीईओ कार्यालय काशीचक होगा। जिला शिषा पदाधिकारी के पत्र के अनुसार कौशल किशोर प्रसाद से स्पष्टीकरण की मांग की गई थी। उन्होंने फर्जी पत्र के आधार पर शिक्षक के रूप में भरत विजय कुमार को विद्यालय में योगदान कराया गया।

विभाग को जानकारी होने पर प्रधानाध्यापक से बार-बार शिक्षक उपस्थिति पंजी की मांग अवलोकन के लिए की गई लेकिन पंजी मूल रूप में उपलब्ध नहीं कराया गया। डीईओ संजय कुमार चैधरी ने वास्तविक तथ्य छिपाकर विभाग को गुमराह करने,अपने पदीय कर्तव्यों के विपरित कार्य करने के आरोप में प्रधानाध्यापक को निलंबित किया है। प्रधानाध्यापक के विरूद्ध गठित आरोपों की जांच सर्व शिक्षा अभियान के डीपीओ एवं नरहट बीईओ द्वारा की जाएगी। जांचकर 45 दिनों के भीतर उन्हें रिपोर्ट देना होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here