डीएम ने किया नवनिर्मित प्रखण्ड सह अंचल कार्यालय भवन का निरीक्षण

0
604

नवादा टुडे डेस्क

कौआकोल गुरुवार को मानव श्रृंखला को लेकर समीक्षा करने कौआकोल प्रखण्ड मुख्यालय पहुंचे नवादा डीएम कौशल कुमार ने प्रखंड मुख्यालय परिसर में नव निर्मित प्रखण्ड सह अंचल कार्यालय भवन का निरीक्षण किया। डीएम ने सम्बंधित भवन निर्माण करा रहे संवेदक के कर्मी को शीघ्र कार्यालय का चाभी हैंड ओवर करने का निर्देश दिया।

इसके बाद डीएम ने प्रखण्ड मुख्यालय परिसर का भ्रमण कर जर्जर पड़े सभी भवनों को ध्वस्त करने का निर्देश भवन निर्माण विभाग के सम्बंधित अधिकारी को दिया। डीएम श्री कुमार ने कहा कि जर्जर भवन को ध्वस्त कर प्रखण्ड मुख्यालय का सौंदर्यीकरण कर एक नया लुक देने का काम किया जाएगा,इसके लिए प्रखण्ड मुख्यालय परिसर में ही एक भव्य पार्क का निर्माण करवाया जाएगा। इस दरम्यान बीडीओ एवं सीओ को उन्होंने इस संबंध के कई आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here